अभिषेक मिश्रा
चासनाला । पाथरडीह मोहन बाजार स्थित पोस्ट ऑफिस के समीप जन्माष्टमी के अवसर पर रविन्द्र प्रसाद सिन्हा के सौजन्य से २४घंटे का अखंड हरि कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें लोको बाजार के तिवारी जी टीसीम के द्वारा कार्यक्रम विभिन्न रूपों में अखण्ड हरि कीर्तन एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर झांकी प्रस्तुत किया गया। वही जन्मोत्सव पर सोहर गीत से कार्यक्रम में भक्ति भाव का माहौल देवमय हो गया। मौके पर रविन्द्र कुमार सिन्हा, मुन्नी प्रतिमा, पीयूष कुमार सिंहा, सोनाली वर्मा, अपराजिता कुमारी,अमरेंद्र कुमार, साकेत कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे। वहीं श्री सिन्हा ने कहा कि सुख शांति एवं समृद्धि के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।तथा समापन के मौके भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया तथा महाआरती की गई।
