झरिया । गुरुवार को झारखण्ड राज्य परिवहन चालक खलासी संघ, सवारी ऑटो झरिया नगर कमिटी
(पंजीकरण संख्या 108/2005) झारखण्ड सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त महामन्त्री श्री विजय रवानी जी की अध्यक्षता में एक दिवसीय बैठक चार नम्बर स्थित श्री – श्री मां मंगला चंडी मंदिर पसरिसर में संपन्न हुई । इस दौरान कमिटी के लोगों में कमिटी को मजबूत करने और इसके विस्तारीकरण को लेकर विशेष रूप से चर्चा हुई । साथ ही साथ आने वाले 17 सितंबर विश्वकर्मा पूजा को लेकर लोगों ने चर्चा की है कि इस वर्ष विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाया जाए । मौके पर मुख्य रूप से विजय रवानी, मंगल रवानी, प्रिंस सिंह, राज कुमार वर्मा, सुजीत कुमार साव, मो. आजाद, संतोष कुमार रवानी, बंटी कुमार, राकेश कुमार, मो. सद्दाम आदि लोग मौजूद थे ।
