अभिषेक मिश्रा

चासनाला । सुदामडीह थाना क्षेत्र के नुनूडीह स्थित एनबीसीसी कॉलोनी के सी टाइप क्वार्टर में रहने वाले होटल संचालक जसवंत सिंह के आवास से चोरों ने करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और लगभग 60 हजार रुपये नकद चोरी कर चलते बने। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़ित गृहस्वामी ने मामले की लिखित शिकायत सुदामडीह थाने में 31 अगस्त को दी है।

वहीं इस मामले में गृहस्वामणिनी ने बताया कि, वह एस आर फार्म जमा करने बाहर गई थी। लौटने के बाद उन्होंने अपना बैग घर में ही टांग दिया और अन्य घरेलू कार्यों में व्यस्त हो गए। बाद में जब उन्होंने बैग और सामान की जांच की तो उसमें रखे आभूषण में चार सोने के चैन,तीन सोने की अंगूठी, तीन कान के टॉप्स,एक मंगल सूत्र लॉकेट और नकदी गायब मिले। चोरी गए आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जाती है।

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने तत्काल इसकी सूचना सुदामडीह पुलिस को दी और 31 अगस्त को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बावजूद पुलिस द्वारा घटनास्थल की जांच के लिए तीन सितंबर को पहुंचने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अगर पुलिस समय पर पहुंची होती तो सुराग भी मिलने की संभावना थी।स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरी जैसी गंभीर घटना में पुलिस को तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच करनी चाहिए थी।

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ किए जाने की संभावना है। हालांकि, अब तक चोरी के मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

इधर, घटना के बाद एनबीसीसी कॉलोनी में रहने वाले लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों ने पुलिस से चोरी की घटना का जल्द खुलासा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

बताया जाता है कि सुदामडीह थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ गया है।आए दिन चोरी की घटना सुनने को मिलती है। ये चौथी चोरी को चोरों ने अपना निशाना बनाया है।जिसका अभी तक कोई उद भेदन नहीं हो सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *