अभिषेक मिश्रा
मुआवजा व नियोजन की मांग को लेकर मोनेट वाशरी, रेलवे साइडिंग का काम किया बंद
चासनाला । बीसीसीएल के पाथरडीह कोल वाशरी स्थित ए सी बी आई कंपनी की निर्माणाधीन कोलवाशरी में 20 अगस्त को वेल्डिंग मशीन ब्लास्ट होने से गंभीर रूप से घायल मजदूर दिलीप यादव 36 की सोमवार रात बीजीएच बोकारो में इलाज के दौरान मौत हो गई। जब की हादसे में घायल दो अन्य मजदूरों का इलाज जारी है।बताया जाता है कि दुर्घटना में अमर महतो, बद्री रवानी और दिलीप यादव गंभीर रूप से घायल हुए थे। इलाज के बाद अमर महतो को एसएनएमएमसीएच से छुट्टी दे दी गई थी, जबकि बद्री रवानी, और दिलीप यादव को बीजीएच बोकारो रेफर कर दिया गया था। बद्री रवानी का इलाज अभी जारी है।
दिलीप यादव की मौत की सूचना के बाद यूनियन प्रतिनिधियों और परिजनों ने मुआवजा एवं नियोजन की मांग को लेकर मंगलवार की शाम पाथरडीह मोनेट कोल वाशरी के समीप शव रखकर प्रदर्शन करने में जुटे है। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के आश्रित को 30 लाख रुपये मुआवजा और एसीबी कंपनी में नियोजन देने की मांग कर रहे है। मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही गई। वहीं पत्नी रीना देवी,पुत्र यश यादव और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। समाचार लिखे जाने तक कोई वार्ता न ही समझौता हुआ है।
