अभिषेक मिश्रा
डिगवाडीह विद्युत सब स्टेशन में में जोरदार प्रदर्शन मांग पत्र सोपा गया, ईजे एरिया भौरा जीएम कार्यालय के समक्ष नियोजन मुआवजा की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू
चासनाला । डिगवाडीह में बिजली कटौती, आरएसपी कॉलेज निर्माण में कथित अनियमितता और सुहानी देवी के परिजनों को नियोजन व मुआवजा देने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। आंदोलनकारियों ने ईजे एरिया महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।
प्रदर्शनकारियों ने डिगवाडीह सब स्टेशन के समक्ष बिजली व्यवस्था को लेकर विरोध जताया और बीसीसीएल के डीजी सब स्टेशन बीसीसीएल प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा। उनका आरोप है कि कॉलोनियों में नियमित बिजली आपूर्ति नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है।
वहीं, निर्माणाधीन नए आरएसपी कॉलेज के कार्य में कथित अनियमितता का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई।
इसके अलावा सुहानी देवी के परिजनों को नियोजन और वर्तमान दर के अनुसार उचित मुआवजा देने की मांग भी उठाई गई। आंदोलनकारियों ने पूरे मामले की जांच कर वास्तविक हकदारों को न्याय दिलाने की मांग की है।
आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर बीसीसीएल प्रबंधन ठोस पहल नहीं करता, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान निरसा विधायक अरूप चटर्जी,सुंदर लाल महतो,पूर्व पार्षद बिरेन गोराई,सोनू गोराई,बिजली देवी,सुहागी देवी,सोनू गोराई के अलावे बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक मौजूद थे।
