अभिषेक मिश्रा

चासनाला । चासनाला साउथ कॉलोनी निवासी सरवर आलम की पत्नी रिजवाना परवीन को सोमवार की सुबह अपने घर में ही डोलची से कपड़ा निकालते समय करैत सांप ने डंस लिया। आनन- फानन में परिजनों ने पीड़िता को झरिया सह जोरापोखर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (चासनाला) में भर्ती कराया, जहां वह इलाजरत है।

इलाज कर रही डॉ श्वेता कुमारी ने बताया कि सीएचसी में सांप काटने वाला ए एस वी एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन उपलब्ध है। मरीज को भरती करने के बाद 24 घंटे निगरानी में रखा जाता है। उसका सिम्टम देखा जाता है। जिसके बाद इंजेक्शन दिया जाता है। उन्होंने कहा कि अभी मरीज को इंजेक्शन कम मात्रा में दिया जा रहा है। मरीज का स्थिति सामान्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *