धनबाद । बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव । शव मिलने की खबर मिलते ही भारी संख्या में लोग मौके पर जुट गए । जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी । खबर लिखे जाने तक मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है । वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है । बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में आठ लेन सड़क किनारे मिला शव । घटना भेलाटांड़ स्थित बिनोद बिहारी कोयलांचल विश्वविद्यालय के सामने की है। मृतक की पहचान ठाकुरकुल्ही आंगनबाड़ी के समीप रहने वाले 26 वर्षीय राकेश कुमार वर्मा उर्फ आकाश वर्मा के रूप में हुई है । बताया जा रहा है कि राकेश मजदूरी का काम करता था और घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था । इसी दौरान सड़क किनारे पेड़ से उसका शव लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, मृतक के दोनों भाई घटनास्थल पर पहर शव की पहचान की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा ।
