धनबाद। शुक्रवार की देर रात को आरपीएफ की टीम ने दून एक्सप्रेस से तस्करी के लिए ले जाया जा रहा 120 जिंदा कछुआ बरामद किया हैं । कछुओं को 6 थैलों में जूट के बोरों के अंदर भरकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था । जानकारी के अनुसार आरपीएफ के अधिकारी व जवान ट्रेन संख्या 13010 योगनगरी ऋषिकेश- हावड़ा दून एक्सप्रेस में गोमो से धनबाद के बीच गश्ती और चेकिंग कर रहे थे । इसी दौरान महिला कोच के अंतिम कंपार्टमेंट में छह थैले लावारिस अवस्था में मिले । पूछताछ के दौरान किसी यात्री ने थैलों पर अपना दावा नहीं किया । शक होने पर ट्रेन के धनबाद पहुंचने पर सभी छह थैलों को प्लेटफार्म संख्या-2 पर उतारकर खोला गया । जिसमे हरेक थैले से 20-20, यानी कुल 120 जिंदा कछुआ बराम हुआ । आरपीएफ ने कछुओं को जब्त कर धनबाद आरपीएफ पोस्ट लाया । वन विभाग से संपर्क कर बरामद कछुओं को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *