झरिया । शुक्रवार की शाम बलियापुर थाना क्षेत्र के भिखराजपुर में तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने को मिला । मामले को लेकर बताया जाता है कि बलियापुर थाना क्षेत्र के भिखराजपुर स्थित हीरक चौक के पास सीमेंट लदे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक अमित कुमार पांडेय की दर्दनाक मौत हो गई । मृतक की पहचान दोलाबड़ गांव के रहने वाले लगभग 26 वर्षीय अमित कुमार पांडेय के रूप में हुई है जो अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे । यह हादसा भिखराजपुर हीरक चौक के पास यह हादसा हुआ। बताया जाता है कि मृतक युवक किसी काम से हीरक चौक
गया था, तभी धनबाद की ओर जा रहे सीमेंट लदे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा- तफरी मच गई । सूचना मिलने पर बलियापुर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पुलिस गाड़ी में ही तुरंत एसएनएमएमसीएच अस्पताल भेज दिया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया । वहीं पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है ।

माता- पिता का इकलौता पुत्र था अमित,,,,,
अमित कुमार पांडेय दोलाबड़ गांव निवासी नरेंद्र नाथ पांडेय और पंचायत की वार्ड सदस्य माला देवी का इकलौता पुत्र था, उसकी दो बहनें हैं। युवक के निधन की खबर से परिवार जनों में कोहराम मच गया । वहीं गांव में मातम पसर गया है । परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *