तोपचांची। तोपचांची थाना क्षेत्र के रंगरीटांड़ बस्ती में शुक्रवार की दोपहर को तीन बच्चों की तालाब में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई । घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मामले को लेकर बताया जाता है कि रंगरीटांड़ बस्ती निवासी मद्रासी पासी का 12 वर्षीय लड़का, 6 वर्षीय लड़की, और गब्बर पासी का 7 वर्षीय लड़की पास के तलाव में नहाने गया थे । नहाने के दौरान एक बच्ची डूबने लगी उसे बचाने के क्रम में दोनों बच्चे तालाब में डूब गए। हो हल्ला होने पर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तीनों बच्चों को पानी से निकला गया और आनन- फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया । जहां चिकित्सको ने बच्चों को मृत बताया । घटना के परिजनों में कोहराम मच गया । सभी का रो- रो कर बुरा हाल है। वही घटना से रंगरीटांड़ बस्ती मे मातम पसर गया है ।
