अभिषेक मिश्रा
चासनाला । सेल चासनाला कोलियरी के अपर सीम खान में रिवर वाचर के पद पर कार्यरत हेट कांड्रा सिंह बस्ती निवासी कीर्तन सिंह 52 वर्षीय की गुरुवार रात्रि पाली में ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने परआनन फानन में सहकर्मियों द्वारा सेल के चासनाला अस्पताल में लाया गया जहां उनकी मौत हो गई। घटना की खबर सुनते ही मृतक की पत्नी विनीता देवी, एकलौता पुत्र सत्येंद्र कुमार , पुत्री सेल के चासनाला अस्पताल पहुंचे, और दहाड़ मारकर रोने लगे। इधर मृतक के आश्रित को मुआवजा व नियोजन देने की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। वे सेल प्रबंधन को बार बार कोलियरी का चक्का जाम करने की चेतावनी देने लगे।

जिसके बाद प्रबंधन द्वारा सेल चासनाला कोलियरी के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के सभागार में संयुक्त यूनियन प्रतिनिधियों की एक बैठक बुलाई गई। प्रबंधन एवं यूनियन प्रतिनिधियों के बीच घंटों चली खींचातानी मैराथन बैठक में अंततः प्रबन्धन ने सेल के नियम शर्तों के अनुसार मृतक की पत्नी विनीता देवी को लिखित स्वीकारोक्ति पत्र देने के बाद प्रबंधन को 30 दिनों के अंदर न्यायालय का एफिडेविट परिवारिक दस्तावेज मृतक का पोस्टमार्टम रिपोर्ट जमा करने के बाद मृतक की पत्नी विनीता देवी के हाथ में एकलौता पुत्र पिंकू सिंह 26 वर्षीय को प्रबंधन ने प्रोवीजनल नियोजन देने का पत्र दिया। जिसके बाद प्रबंधन ने राहत की सांस ली।

बैठक में प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक एच आर उदय कुमार कुलकर्णी, डीएजीएम खान दीपक कुमार, प्रबन्धक निशिकांत, पीएनबी बारीक, के पी महतो, नेताओं में बीसीकेयू के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुन्दर लाल महतो, सचिव योगेन्द्र महतो, साजन सिंह, टिंकू महतों, कुमार महतो, शेख बेलाल, दुलाल ओझा, मो: अकबर, प्रकाश महतो, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *