झरिया । झरिया के नई दुनिया महावीर मंदिर के समीप बुधवार को शिव शंकर दल द्वारा भगवती जागरण का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम पंडित मोहित पांडेय, शुभम पांडेय ने विधिवत पूजा-अर्चना कराया। यजमान के रूप में पवन साव, नीतू देवी, श्रवण साव और जिया देवी बैठी थी। इसके बाद चार नंबर मां मंगला चंडी काली मंदिर से मां ज्योत जागरण स्थल लाया गया। माता रानी की जयकारें से पुरा क्षेत्र गुंज उठा। भजन गायक पिंटू शर्मा ने गणेश वंदना के साथ जागरण की शुरूआत की। शशि पाजी ने सब मिलकर बजाओं ताली मेरी मैया करेंगी रखवाली.. रिचा सिंह ने अब हमसे भंगिया ना पिसाई ए गणेश के पापा…श्वेता तिवारी ने झूला झूलेली सातो रे बहिनिया…शेर की सवारी कर आना मेरी अम्बे भवानी.. आदि भजनों पर रातभर श्रोता झूमते रहे। आयोजन को सफल बनाने में अनिल साव, आकाश वर्मा, विकास वर्मा, त्रिलोकी साव, मन्नी साव, मिथलेश साव, रोहित साव, पवन साव, अन्नू वर्मा, सरवन साव, कारू मंडल, महेश राम, अंकित वर्मा, प्रिंस सिंह, राजकुमार रवानी, सचिन केसरी और शमडू साव आदि लोगों का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *