अभिषेक मिश्रा
आर के कॉन्ट्रैक्शन में कार्यरत तीन मजदूर वेल्डिंग के दौरान झुलसे।जिसमे दो को किया गया धनबाद रैफर
चासनाला । कोल वासरी स्थित एसीबी कंपनी के पेटी ठेकेदार आरके कंस्ट्रक्शन के द्वारा 2.5 मैट्रिक टन बीसीसीएल का कंपनी का निर्माण कार्य किया जा रहा है । जिसमें गुरुवार को सुबह नौ बजे के आसपास आर्क वेल्डिंग मशीन थ्री फेश शॉर्ट शर्किट के कारण भ्रष्ट हो जाने के कारण तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए ।जिसे स्थानीय मजदूर और अधिकारियों ने आनन फानन में चासनाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दिलीप यादव सुदामडीह रिवर साइड निवासी तथा अमर महतो डिगवाडीह डुमरीतार निवासी को बेहतर इलाज के लिए धनबाद एस एन एम सी एच रेफर कर दिया गया है। वही हेल्पर बद्री रवानी का इलाज चासनाला सी एच सी में किया जा रहा है। बताया जाता हैं कि वेल्डिंग के दौरान अचानक शॉट शर्किट मशीन भ्रष्ट कर गया जिससे कार्य में लगे तीन मजदूरो में से दो की हालत गंभीर बताई जाती है जो बुरी तरह। झुलस गए है।एक का इलाज चासनाला सी एच सी में चल रहा है। वहीं इस मामले बीसीकेयू नेता नीताई महतो ने कहा कि यहां पर कम मजदूरी में काम कराया जा रहा है एवं मशीन का मेंटेनेंस जीरो है सेफ्टी का कोई उपाय पुख्ता इंतजाम नहीं है ।मजदूरों को भेड़ बकरी की तरह खटाया जा रहा है जिस कारण ऐसी घटना घटी है।जो बहुत ही दुखद है। वहीं जनता मजदूर संघ बच्चा गुट के हरे मुरारी महतो ने कहा कि लापरवाही के कारण घटना घटी है।सुरक्षा का कोई पुख्ता इंतजाम मजदूरों नहीं मिलता है।सिर्फ शोषण के तहत मजदूरों से काम लिया जाता है।जो जांच का विषय है। वहीं इस मामले की सूचना पर पाथरडीह पुलिस घटना स्थल पहुंच मामले की जानकारी में जुटी है। घटना के बाद लापरवाही के कोई भी कर्मी कुछ भी कहने से कतरा रहे थे।
