धनबाद । बोकारो के दुग्धा निवासी लगभग 60 वर्षीय विधि देवी की गुरुवार को सर्पदंश के बाद इलाज के दौरान धनबाद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार गुरुवार सुबह घर के आसपास काम करने के दौरान सांप ने उन्हें डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें बोकारो सदर अस्पताल ले गए। वहां उपचार के बावजूद उनकी हालत गंभीर बनी रही। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें धनबाद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया। धनबाद पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।
