अभिषेक मिश्रा

चासनाला । झरिया सावन के पावन माह में सुदामडीह रिवर साइड दामोदर नदी किनारे स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित नव दिवसीय श्री श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर बुधवार को यज्ञ मंडप स्थल से गाजे बाजे के साथ एक विशाल भव्य शोभा कलश जल यात्रा निकाली गई।

महायज्ञ में धरा धाम प्रयागराज से पधारे यज्ञाधीश श्री श्री 1008 श्री बाल योगी महंत परशुराम दास महात्यागी जी महाराज के निर्देशन में शोभा कलश जल यात्रा में शामिल महिला पुरुष व बच्चे हाथ में केसरिया रंग के धर्म ध्वज लिए जय श्री राम जय श्री बजरंगबली हरहर महादेव आदि नारे लगाते चल रहे थे। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल था।
शोभा कलश जल यात्रा यज्ञ मंडप से प्रारम्भ हो सुदामडीह लाल मैदान, न्यू माईनस कॉलोनी, चासनाला 7 नम्बर, चासनाला साउथ कॉलोनी इंद्रा चौक,होते हुए चासनाला रिवर साइड दामोदर नदी के सूर्य मंदिर धाम घाट पहुंची। जहां काशी विश्वनाथ से पधारे यज्ञाचार्य पंडित रंजीत शास्त्री व उनके सहयोगी पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दामोदर नाथ व देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर जलभरनी का रस्म अदा की गई। जहां से कलश में जल भरकर वापस यज्ञ मंडप में रखा गया । महायज्ञ के इस मौके पर महायज्ञ के यजमान संजय गिरी, डिगवाडीह श्री राम मंदिर के पुजारी रामदास जी महाराज,पंकज मिश्रा,वार्ड ५१ के पार्षद डॉ वीरेंद्र कुमार ,बमभोली सिंह,अमित गिरी, नागेन्द्र सिंह,संजय सिंह, राम बालक सिंह, सुदर्शन ओझा, रंजीत महतो, प्रकाश चंद्र सरकार, सोनू सिंह,आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *