निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । 23वां गणेश महोत्सव को लेकर रविवार को खुटा पूजा का आयोजन गांधी मैदान में किया गया। जिसमें पंडित रामानंद पांडे द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना कराई गई और खुंटा स्थापित किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए गणेश पूजा महोत्सव समिति के सदस्यों ने बताया कि 14 सितंबर से गांधी मैदान में गणेश महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रत्येक दिन विधि विधान के साथ पूजा अर्चना आरती तथा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर भव्य मेला का भी आयोजन किया जाना है जिसमें तरह-तरह के झूले व मनोरंजन के साधन मौजूद रहेंगे। पंडित रामानंद पांडे ने बताया कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं और कोई भी शुभ कार्य की शुरुआत में सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है और यही कारण है कि प्रत्येक वर्ष गांधी मैदान में भव्य गणेश महोत्सव का आयोजन होता है और इस महोत्सव में पूरे जिले के लोग शामिल होते हैं। आज विधि विधान के साथ खुटा पूजा किया गया और आज से ही पंडाल निर्माण का कार्य भी प्रारंभ हो जाएगा। इस दौरान पूजा के बाद लोगों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया। लोगों ने बताया कि इस वर्ष भी अन्य वर्षो की तरह भव्य पंडाल का निर्माण कराया जाना है इसको लेकर बंगाल के कारीगरों को बुलाया जा रहा है।
