अभिषेक मिश्रा
चासनाला । नुनूडीह स्थित स्व ए के राय स्मृति भवन प्रांगण में बीसीकेयू के बैनर तले एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता के दौरान बीसीकेयू नेता सबूर गोराई ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि झारखंड के जन प्रतिनिधियों को प्रिंस खान के द्वारा धमकाने का काम किया जा रहा है।जो झारखंड के सीधे साधे लोगो में आतंक फैलाकर धमकाया जा रहा है।हम प्रेस के माध्यम से उसे बता देना चाहते है कि हाल ही में विदेश में रहकर विधायक अरूप दा को धमकाने का काम किया गया है जो बहुत ही निंदनीय है। कहा कि उन्हें मालूम होना चाहिए कि शहादत से ही लाल झंडा बना है।जो किसी भी धमकी से डरने वाला नहीं है।सड़क से सदन तक इसकी आवाज उठाने का काम करेंगे।झारखंड शहादत की धरती है। यहां एक से एक क्रांतिकारी पैदा हुए और झारखंड में अपनी शहादत दी है।इसलिए छेड़ने का न करे। मौके पर माले प्रखंड सचिव सोनू गोराई,बप्पा दत्ता, कृष्णा पासवान,सलीम अंसारी, ईश्वर गोराई,मनीष कुमार सिंह,मोहन ठाकुर,दिनेश कुमार दिनकर,चीकू पासवान,बैजनाथ रवानी,राजेश दास,पिंटू कुमार राय आदि मौजूद थे।
