विश्वजीत चटर्जी

जोरापोखर। जोरापोखर थाना क्षेत्र के आजाद नगर रेलवे कॉलोनी में चोरों ने एक बंद आवास को अपना निशाना बनाया। एसडीएम स्कूल के समीप रहने वाले निमाय कुमार हरि के घर से सोमवार रात अज्ञात चोरों ने लगभग 30 हजार रुपये के बर्तन चुरा लिए। पीड़ित निमाय ने बताया कि सोमवार को घर में मेहमान आए थे। बारिश होने के कारण घर में कोई नहीं सोया था। मंगलवार सुबह उनके पिता राजन हरि जब घर पहुंचे तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है। जांच करने पर पता चला कि घर से कीमती बर्तन गायब हैं। इसके बाद उन्होंने तुरंत जोरापोखर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई, सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और इलाके में छापेमारी शुरू की। पुलिस ने मौके से छत पर एक छेनी बरामद की है। आशंका है कि चोरों ने छत के रास्ते घर में प्रवेश किया होगा। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने बताया कि चोरी की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोग दहशत में हैं। उन्होंने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *