अभिषेक मिश्रा

चासनाला । पाथरडीह थाना के नए थाना प्रभारी बिट्टू कुमार बुधवार को थाना प्रभारी के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद थाना प्रभारी बिट्टू कुमार अपने थाना सीमा क्षेत्र का भ्रमण किया और कनीय अधिकारियों से जायजा लिया। इस दौरान क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य लोगों ने थाना प्रभारी बिट्टू कुमार से मिलकर बधाई व शुभकामनाएं दी। थाना प्रभारी बिट्टू कुमार ने कहा कि क्षेत्र में शान्ति सद्भावना कायम रखना हमारी प्राथमिकता होगी। लेकिन अपराध और अपराधियों पर पूर्ण नकेल कसने का काम करेंगे। असामाजिक तत्वों को किसी शर्त पर बक्सा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *