अभिषेक मिश्रा

चासनाला । झारखंड विद्युत वितरण बोर्ड का चौपट व्यवस्था के कारण उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। परघाबाद बस्ती, छठ तालाब नीचे बस्ती आदि जगहों पर पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण शुक्रवार की शाम घरेलू महिलाएं भी घर से निकल पड़ी और नुनूडीह स्थित डिगवाडीह विद्युत बोर्ड एसडीओ कार्यालय के निकट विद्युत कंट्रोल रूम पर प्रदर्शन व घेराव कर धरना पर बैठ गई तथा जम कर नारेबाजी की।वही इस मामले में महिलाओं का कहना है कि लगातार तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है और विभाग को सूचना देने के बाद भी कोई उनका फरियाद सुनने वाला नहीं है। उनका कहना है कि लगातार बिजली ऑफिस में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए आग्रह किया जा रहा है।लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं है। जिस कारण अब महिलाएं जब तक बिजली आपूर्ति नहीं किया जाता है तब तक धरना पर बैठे रहेगी। इधर विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को लगातार फोन पर संपर्क किया जाता रहा परन्तु कोई भी फोन रिसीव नहीं किया। समाचार लिखे जाने तक महिलाएं कंट्रोल रूम पर बैठी हुई है। प्रदर्शन में सोमा देवी, तृप्ति चटर्जी, ज्योति देवी, रीता देवी, सोनी देवी, किरण देवी, तारा देवी, प्रीति देवी, रिया चक्रवर्ती, तारा महतो, छोटे, नन्हें साव के अलावे दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *