अभिषेक मिश्रा

चासनाला । बिंदेश्वर नाग पिता स्व घासी नाग निवासी ग्राम पोस्ट सी एफ आर आई ,मुंडा घोड़ा,थाना जोरापोखर जिला धनबाद ने अपने आवास पर एक प्रेस वार्ता किया।प्रेस के दौरान उन्होंने अपनी ही पत्नी प्रमिला देवी पर आरोप लगाते हुए कहा है की वह अपने प्रेमी नित्यानंद तिवारी निवासी जिला गिरिडीह के साथ तीन वर्षों से जीवन यापन कर रही है। और मेरा पुत्र दिनेश नाग मेरे साथ मारपीट किया करता है वहीं बेटी पूजा नाग को इस बात की जानकारी दी तो मेरे साथ मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देती है। जब की मेरी शादी १९९० में जिला गुमला थाना वासिया के निवासी स्व सुकू साव के पुत्री प्रमिला देवी के साथ हुआ था। इस कारण मै अपनी चल अचल संपत्ति से अपनी पत्नी प्रमिला देवी,पुत्र दिनेश नाग,पुत्री पूजा नाग को बेदखल करना चाहता हु। भविष्य में इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए हमारे संपत्तियों में से इन सब को अलग किया जाय।और हमें जीने का संपूर्ण छूट दिया जाए जिससे मैं अपनी जिंदगी जी सकू। उन्होंने पत्र के माध्यम से इसकी जानकारी धनबाद उपायुक्त, अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार, वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद, आरक्षी उपाधीक्षक सिंदरी से गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *