धनबाद। सदर थाना क्षेत्र स्थित बस स्टैंड के जर्जर प्रतीक्षालय में गुरुवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। बाद में इसकी जानकारी धनबाद थाना पुलिस को दी गई।सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस मृतक की पहचान करने और मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक पिछले कुछ समय से बस स्टैंड के आसपास ही रहता था और कचरा बीनकर अपना गुजारा करता था। हालांकि उसकी पहचान, पता और परिजनों के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *