निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह।को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (साईबर अपराध), अमित कुमार के नेतृत्व में पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, राजेश मंडल, पु०नि० मो० फारूक, पु०अ०नि० कुन्दन कुमार वर्मा के साथ एक छापमारी दल का गठन करते हुए करमाटाँड़ थानान्तर्गत ग्राम पारटोल के पश्चिम बाँस झूड़ के पास साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में साईबर अपराध कारित करते हुए 02 साईबर अपराधी क्रमशः (1) समीम अंसारी, उम्र 24 वर्ष, पिता आजाद मियाँ, ग्राम सुगापहाडी, थाना करमाटॉड (2) कैफ असारी, उम्र 19 वर्ष, पिता जमशेद मियाँ, ग्राम राजाभिठा, थाना नारायणपुर को गिरफ्तार किया गया एवं करमाटाँड़ थानान्तर्गत ग्राम ताराबहाल के उत्क्रमित मध्य विद्यालय स्थित बरामदा में साईबर अपराधियों के विरूद्व छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में साईबर अपराध कारित करते हुए ( 3) मुस्तकीम अंसारी, उम्र 38 वर्ष, पिता गुदु मियाँ, ग्राम बरियारपुर, थाना करमाटॉड तीनों जिला जामताड़ा को गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में साईबर अपराध थाना कांड संख्या 37/26,
दिनांक 23.06.2026, धारा 318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2) Β.N.S 2023, 66(B) (C) (D) I.T.ACT & 42 (3)(e) TELECOMMUNICATIONS ACT 2023 के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से मोबाईल -06, सिम कार्ड -04 बरामद हुआ है।
गिरफ्तार अभियुक्तों अपराध करने की शैली (1) समीम अंसारी (2) कैफ अंसारी के द्वारा Ease My Deal एप से Phonpe में 1,999 रू0 का Cash Back का मैसेज भेजते है तथा ग्रहक को Accept करने के लिए बोलते है जैसे ही Accept करता है तो ये लोगों का Ease My Deal एप में पैसा आ जाता है। उक्त पैसा से गिफ्ट कार्ड खरीदते है फिर गिफ्ट कमीशन पर बेच देते है। वहीं मुस्तकीम अंसारी के द्वारा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के CREDIT CARD बंद होने एवं नया कार्ड लेने की बात बताकर लोगों को झांसा में लेकर उनके मोबाईल में APK FILE डाउनलोड करवाकर CREDIT CARD के सभी तरह का गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साईबर ठगी करना। आपराधिक इतिहास (1) प्राथमिकी अभियुक्त मुस्तकीम अंसारी जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड सं0 02/22 में आरोप पत्रित है।
इस छापामारी दल में 1. पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, राजेश मंडल, साईबर अपराध थाना, जामताडा।
- पु०नि० मो० फारूक, साईबर अपराध थाना एवं रिजर्व गार्ड के आरक्षी / हवलदार ।
- पु०अ०नि० कुन्दन कुमार वर्मा, साईबर अपराध थाना एवं रिजर्व गार्ड के आरक्षी / हवलदार शामिल थे।
