निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा : सदर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का खेल चल रहा था, तभी पुलिस अधीक्षक शम्भु कुमार सिंह को गुप्त सूचना प्राप्त हुई, पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (साईबर अपराध), अमित कुमार के नेतृत्व में पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, राजेश मंडल, पु०नि० नितिश कुमार, पु०अ०नि० हीरालाल महतो के साथ एक छापमारी दल का गठन करते हुए जामताड़ा थानान्तर्गत ग्राम सुपाईडीह एवं शेखपुरा के बीच स्थित जंगल में साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में साईबर अपराध कारित करते हुए
(1) सनातन दास, उम्र 30 वर्ष, पिता स्व० निपू दास, ग्राम नवाडीह ( 2) नितेश दास, उम्र 22 वर्ष, पिता मुटुर दास, ग्राम पसोई दोनों थाना जामताड़ा साईबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया एवं करमाटाँड़ थानान्तर्गत ग्राम पिण्डारी मैदान के निकट खजुर पेड़ के नीचे साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में साईबर अपराध कारित करते हुए (3) सिराज अंसारी, उम्र 26 वर्ष, पिता कयूम अंसारी, ग्राम लोहरबंधा, थाना करमाटाँड़ तीनों जिला जामताड़ा
साईबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में साईबर अपराध थाना कांड संख्या 36/26, दिनांक 18.06.2026, धारा 318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2) Β.Ν.Σ 2023, 66(B) (C) (D) I.T.ACT & 42 (3)(e) TELECOMMUNICATIONS ACT 2023 के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से मोबाईल -09, सिम कार्ड -22 बरामद हुआ है। इन अभियुक्तों का अपराध करने की शैली (1) सनातन दास (2) नितेश दास के द्वारा युनियन बैंक एव एक्सिस बैंक का गूगल एप में कस्टमर केयर के स्थान पर अपना फर्जी नंबर डालकर साईबर ठगी करना।
(3) सिराज अंसारी के द्वारा फर्जी बैंक पदाधिकारी बनकर विभिन्न बैंकों का क्रेडिट कार्ड बंद होने एवं नया कार्ड लेने के नाम पर साईबर ठगी करना।
छापामारी दल में 1. पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, राजेश मंडल, साईबर अपराध थाना, जामताड़ा। 2. पु०नि० नितिश कुमार, साईबर अपराध थाना 3. पु०अ०नि० हीरालाल महतो एवं रिजर्व गार्ड के आरक्षी / हवलदार शामिल थे।
