झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर बस स्टैंड शौचालय के पीछे मंगलवार की रात लगभग 11 बजे दो युवकों के बीच चाकू बाजी की घटना हो गई, जिसमें सोनू नामक युवक घायल हो गया। चाकू बाजी के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई । मामले को लेकर बताया जाता है कि सब्जी बागान निवासी विनोद साहू का पुत्र सोनू साव (24) व भीम मोदी का पुत्र राजा मोदी (23) दोनों साथ में ही घूम रहे थे । दोनों ने साथ में शराब भी पिया फिर किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया और देखते ही देखते मामला चाकू बाजी तक पहुंच गया । चाकू बाजी की घटना में चाकू लगने से सोनू घायल हो गया है । जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए तुरंत झरिया के प्रसाद नर्सिंग होम ले जाया गया । जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज कर बेहतर इलाज के लिए उसे धनबाद रेफर कर दिया है । वही खबर लिखे जाने तक सोनू से संपर्क नहीं हो पाने के कारण सोनू का पक्ष नहीं रखा जा सका है ।

रंगदारी मांगने पर हुआ विवाद : राजा मोदी,,,,,,,
वही मामले को लेकर पेसे से चना विक्रेता राजा मोदी ने बताया कि सोनू के द्वारा रंगदारी की मांग की जा रही थी । घटना के समय हमलोग साथ में ही थे । सोनू ने रंगदारी की मांग की, रंगदारी देने से मना करने पर उसने अचानक चाकू निकाला और मुझ पर हमला कर दिया ।इसी दौरान हांथा पाई में चाकू मुझे भी लगा और सोनू को ही भी लग गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *