अभिषेक मिश्रा

चासनाला । भाटडीह बस्ती में व्याप्त बिजली समस्या को लेकर मंगलवार को पाथेरडीह कोलवासरी के पीओ कार्यालय में ग्रामीणों के एक बैठक हुई। जिसमे काफी हो हंगामा के प्रबंधन ने बिजली आपूर्ति करने पर अपनी सह मति जताई।जिसमें मुख्य रूप से धनबाद संसद ढुल्लू महतो के प्रतिनिधि गफ्फार अंसारी उपस्थित थे।

वार्ता में परियोजना पदाधिकारी भूदेव प्रसाद ने भाटडीह बस्ती में नियमित बिजली आपूर्ति करने के लिए चालीसा दिनों के अंदर केबुल ट्रांसफार्म उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
बताते है कि भाट डीह बस्ती में नियमित बिजली आपूर्ति को लेकर वर्षों से ग्रामीण आंदोलन करते आ रहे थे।परंतु प्रबंधन के टालमटोल की नीति को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश था।परंतु प्रबंधन के साथ मंगलवार को ग्रामीणों से वार्ता के ग्रामीण शांत हुए। वहीं इस मामले में धनबाद सांसद प्रतिनिधि गफ्फार अंसारी ने कहा कि पीओ के साथ आज के वार्ता में सहमति बनी की चालीस दिनों के अंदर ट्रांसफार्मर लगाने पर सहमति बनी है।उन्होंने चलकर ग्रामीणों के ट्रांसफार्मर में ग्रामीणों को दिखलाया जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है। वार्ता में पीओ भूदेव प्रसाद,ग्रामीणों में कौनिक राय,दीपू दसौंधी,अशोक कुम्हार, डोमन कुमार,पूर्ण दसौंधी के अलावे दर्जनों ग्रामीण थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *