अभिषेक मिश्रा

चासनाला । बीसीसीएल के पाथरडीह कोलवासरी स्थित मोनेट कोलावरी के मजदूरों का आठ सूत्री मांगों को लेकर प्रबंधन द्वारा ताल मटोल के नीति अपनाने के विरुद्ध जनता मजदूर संघ बच्चा गुट के बेनर तले आंदोलन की चेतावनी देने के बाद प्रबंधन द्वारा मंगलवार को पाथेरडीह कोलवासरी स्थित पीओ कार्यालय में जनता मजदूर संघ के प्रतिनिधियों की एक बैठक बुलाई गई। जिसमें प्रबंधन ने मजदूरों के अधिकांश मांगो पर सहमति जताई है।जब की अन्य कई मांगों पर उच्च प्रबंधन से वार्ता कर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है।जिसके बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया।

वार्ता में मुख्य रूप से जनता मजदूर संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।वार्ता में प्रबंधन ने मजदूरों की मांगों में रेलवे ट्रैक मेंटेनेंस के निधि इंटरप्राइजेज के ठेका मजदूरों को एच पी सी लागू करने,के लिए मुख्यालय को नोट शीत भेजने, विस्थापित आरती देवी का बीस हजार रुपया का बकाया राशि देने,रेलवे मेंटेनेंस मजदूरों का २००८से २०१४तक का बकाया राशि ऑन लाइन अविलंब भुक्तान करने, भाट डीह बस्ती में बिजली आपूर्ति के लिए केबुल एवं ट्रांसफार्मर देने,पाथेरडीह कोलवासरी छठ तलब में सी एस आर राशि के तहत छठ घाट निर्माण करने का आश्वासन दिया गया। मौके पर वार्ता में प्रबंधन की ओर से परियोजना पदाधिकारी भू देव प्रसाद यूनियन प्रतिनिधियों ने जनता मजदूर संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू,उमा शंकर साही,मल्लू सिंह,सूरज सिंह,हरे मुरारी महतो,सोम नाथ दसौंधी,मनोज राय,संतोष पांडे,रविन्द्र ओझा,इंदरजीत महतो, मनपूर्ण दसौंधी,दीनदयाल विश्वकर्मा,हर्ष पंडित,मदन महतो आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *