भगतडीह । कुसुंडा क्षेत्र के धनसार विश्वकर्मा परियोजना में नये पदस्थित परियोजना पदाधिकारी बीके पांडे से युवा बेरोजगार मंच के सचिव अभिषेक सिंह उर्फ ढोलक सिंह कोलियरी कार्यालय मे जाकर मिले। उन्होंने परियोजना पदाधिकारी को पुष्प कुछ देकर सम्मानित किया लोडींग पॉइंट के असंगठित मजदूर के समस्याओं पर चर्चा किया ।वही परियोजना से सटे ब्राइट कुसुंडा ,पोथी सेंटर कॉलोनी, कैंटीन मोहल्ला , न्यू दिल्ली में पानी बिजली संकट मुद्दा पर विस्तीत रूप से जानकारी दिया। प्योर धनसार बस्ती के तीस परिवार के पुर्नावास के समस्या से अवगत कराया । कहा कि पूर्व से इन तमाम मुद्दों पर बीसीसीएल अधिकारियों से वार्ता हुई थी वार्ता में प्रबंधन ने समस्या के निदान का आश्वासन दिया था। प्रोजेक्ट ऑफिसर बीके पांडे ने कहा कि स्थानीय लोगों के समस्या के निदान केसाथ-साथ कोयला उत्पादन उनकी प्राथमिकता होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *