झरिया । शुक्रवार को धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर धनबाद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में एंटी क्राइम जांच अभियान चलाया गया । इस दौरान झरिया थाना क्षेत्र के इंद्रा चौक पर भी सिंदरी डीएसपी के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया । आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई। चेकिंग अभियान के दौरान कई वाहनों से ब्लैक फिल्म हटवाया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सुरक्षा मानकों का ध्यान रखने की सख्त हिदायत दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध नियंत्रण, सड़क सुरक्षा और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया।
