अभिषेक मिश्रा
चासनाला । झरिया स्थानीय व्यापारियों को जीएसटी नेटवर्क से जोड़ने और उन्हें पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाने के उद्देश्य से राम परीखा मार्केट, डिगवाडीह में एक विशेष जीएसटी रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य छोटे व मध्यम वर्ग के व्यापारियों को बिना किसी परेशानी के ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराना था।
वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में कार्य संपन्न किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से जीएसटी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर श्री मंगल उरांव ने कैंप में उपस्थित रहे। व्यापारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जीएसटी पंजीकरण से व्यवसाय को एक कानूनी पहचान मिलती है और इससे व्यापार विस्तार में मदद मिलती है। उन्होंने व्यापारियों से बिना किसी डर के आगे आने और विभाग की इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की।
ऑन-द-स्पॉट किया गया डिजिटल रजिस्ट्रेशन।
कैंप को तकनीकी रूप से सफल बनाने और त्वरित पंजीकरण के लिए विभाग के डाटा ऑपरेटर अमित कुमार और संजय कुमार मुस्तैद दिखे। उन्होंने कैंप में आए व्यापारियों के दस्तावेजों (जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, बिजली बिल आदि) की जांच की और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मौके पर ही कई नए रजिस्ट्रेशन दर्ज किए। साथ ही, पंजीकरण से जुड़ी तकनीकी समस्याओं का समाधान भी किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप मदन राम , संजय सिंह ,डिगवाडीह के दुकानदारों का अहम भूमिका रही ।
