अभिषेक मिश्रा
चासनाला । चासनाला टीना धौड़ा स्थित सुरेश सिंह के घर में गिरा बिजली का पोल आज तक नहीं उठाया जा सका है।जो पोल पर लगा तार आज भी आंगन में लटका पड़ा है।और आसपास के घरों में झारखंड से लिए गए कनेक्शन बेकाम साबित हो रहा है।जब की इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा विद्युत कार्यालय में कई बार दिया जा चुका है। बताया जाता है कि 28अप्रैल के दिन आंधी पानी के साथ। जोरो की बारिश हुई थी।उसी क्रम में बिजली का पोल उखड़ कर दीवाल के। सहारे रुक गया था जो आज भी उसी तरह पड़ा है,सूचना पर कन्सेशन काट कर छोड़ दिया गया है। न बना न ही बिजली सुचारू रूप से उपभोक्ता को मिल पाया जब इस भीषण गर्मी में लोग आसरा ही देखते रहे और चले भी गए।आप सोच सकते है कि बिजली विभाग कितना चुस्त और दुरुस्त है।
वहीं पास के ही रहने वाले राजेंद्र दुबे ने बताया कि आज एक महीना बीत चुका है।इस भीषण गर्मी में कैसे गुजारा हो रहा है यह हमी जानते है।जब की इसकी सूचना कई बार मेरे द्वारा बिजली विभाग के एस डी ओ, जे ई को दिया गया सिर्फ आश्वाशन ही आज तक मिलता आ रहा है।जब की विभाग के द्वारा जांच भी कराया गया लेकिन कोई पहल नहीं किया गया है।जो घर में लटका तार और पोल खतरा बना है।ये घोर लापरवाही बिजली विभाग के द्वारा किया जा रहा है।जब कोई बिजली बिल भी बकाया नहीं है।इस घटना के बाद से बिजली खंभा भी गिराया गया है।जो 10दिनों से रोड किनारे पड़ा राह देख रहा है।शायद इस गर्मी में लग जाए तो लोगो को राहत मिल जाता।लेकिन आशा कम दिखाई देता है।
