निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को सदर प्रखंड में किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के सदस्य तरुण गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं किसान शामिल हुए। धरना के दौरान कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों से कई वादे किए थे, लेकिन अब तक अधिकांश वादे पूरे नहीं किए गए हैं। किसानों को सिंचाई, खाद, बीज, बिजली और उचित समर्थन मूल्य जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
मौके पर भाजपा नेताओं ने सरकार से किसानों के हित में जल्द ठोस कदम उठाने और लंबित मांगों को अविलंब पूरा करने की मांग की। वक्ताओ ने कहा कि किसान आज आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। वहीं भाजपा नेता तरुण गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा हमेशा किसानों के हित की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार किसानों को सिर्फ आश्वासन देने का काम कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर किसानों को किसी प्रकार की राहत नहीं मिल रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों की मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन आक्रमक किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *