निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । लोकसभा में केंद्र सरकार द्वारा नारी शक्ति बंदन अधिनियम लाया था, कांग्रेस सहित सारे विपक्षी दलों ने इस बिल के खिलाफ वोट किया जिससे यह प्रस्तावित बिल पास नहीं हो पाया! इसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह के नेतृत्व में जामताड़ा महाविद्यालय के समीप राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह नें कहा कि लोकसभा में जिसतरह से विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा प्रस्तावित बिल के खिलाफ वोट करके गिराया गया इसके विरोध में जामताड़ा महाविद्यालय के बाहर छात्र और छात्राओं द्वारा राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया! जिस तरह से राहुल गांधी ने अपने मानसिकता को दर्शाया है कि कुछ भी हो जाए देश के आजादी के इतने साल बितने के बाद भी नारियों को अपने बराबर का सम्मान नहीं मिलना चाहिए इसके मानसिकता को भारतीय जनता युवा मोर्चा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी अगर यह बिल पास नहीं हुआ तो हम सभी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे ।


नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत नें कहा कि विगत 17 अप्रैल को देखा गया कि केंद्र सरकार द्वारा नारी शक्ति बंधन अधिनियम बिल प्रस्तावित किया गया तो राहुल गांधी के कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल के सांसदों ने प्रस्तावित बिल के खिलाफ वोट करके इस बिल को पास नहीं होने दिया! यह पूरे विपक्षी दलों के मानसिकता को दर्शाता है कि किस तरह यह लोग महिला विरोधी है! यह लोग सिर्फ अपने घरों के महिलाओं को सम्मान देना जानती है वे कभी नहीं चाहेंगे कि जो हमारे गांव शहर के महिलाएं है वे कभी पंचायत हो या फिर विधानसभा हो या फिर संसद हो वहाँ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके!
मौक़े पर मुख्य रूप से नगर मंत्री ब्रजेश राउत,अनिकेत शर्मा,आरती कुमारी, नेहा कुमारी,विभा कुमारी,नूपुर कुमारी,विभूति यदुवंशी,सपना कुमारी,बाबा यादव,अमन कुमार,काजल कुमारी सहित अनेक छात्र-छात्राए उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *