निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । पंजनिया पंचायत अंतर्गत वीरग्राम हरि मंदिर में 24 पहर संकीर्तन कार्यक्रम की शुरुआत आज भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। गाजे बाजे के साथ महिलाएं बराकर नदी से कलश में जल भरकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए संकीर्तन स्थल पहुंचीं। इस दौरान गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया नरेंद्र मुर्मू, संकीर्तन कार्यक्रम के अध्यक्ष भागीरथ पंडित समेत आयोजन समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा भजन-कीर्तन और जयघोष किया गया।


संकीर्तन कार्यक्रम के अध्यक्ष भागीरथ पंडित ने बताया कि 24 पहर संकीर्तन का आयोजन गांव की सुख-समृद्धि, शांति और आपसी भाईचारे की कामना को लेकर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं तथा लगातार भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।
वहीं पंचायत मुखिया नरेंद्र मुर्मू ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन से समाज में एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। वहीं पंचायत मुखिया नरेंद्र मुर्मू ने कहा कि बिरग्राम हरि मंदिर में पांच दिवसीय 24 पहर संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *