निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह के निर्देशानुसार आज पुलिस लाइन एवं विभिन्न कार्यालय परिसरों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में संपन्न हुआ, जिसमें पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। अभियान के दौरान कार्यालय परिसर, बैरक, परिसर मार्ग तथा आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई। साथ ही स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश भी दिया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से साफ-सफाई बनाए रखने तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण से कार्यक्षमता बढ़ती है और स्वस्थ माहौल का निर्माण होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *