निशिकांत मिस्त्र
जामताड़ा । हजारीबाग में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वास्थ्य मंत्री की उपस्थिति में पत्रकारों पर किए गए जानलेवा हमले के विरोध में जामताड़ा प्रेस क्लब ने बुधवार शाम को स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन किया। जामताड़ा प्रेस क्लब के अध्यक्ष देवाशीष भारती के नेतृत्व में जामताड़ा के पत्रकारों ने बारिश के बीच सुभाष चौक में पुतला दहन किया और मंत्री के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान जिला अध्यक्ष देवाशीष भारती ने कहा कि मंत्री की उपस्थित जिस प्रकार से कांग्रेसियों द्वारा पत्रकारों पर जानलेवा हमला किया गया यह सरासर गलत है। जिस समय यह घटना घटी उस समय मंत्री मौके पर मौजूद थे। उनकी उपस्थिति में घटना घटित हुई। मंत्री को चाहिए था कि शरारती तत्वों को रोका जाए लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया इसलिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए और दोषी पर कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मौके पर आरिफ हुसैन, उज्जवल सिंह, राजीव झा, विधान चंद्र दास,मिथिलेश यादव, दीपक झा, देवेश कुमार, रतन मंडल सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित थे।
