अभिषेक मिश्रा

झरिया । सकल हिन्दू समाज के द्वारा अजमेरा स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमें सैकड़ों की संख्या में सनातन प्रेमियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मुख्य वक्ता सूरज पांडे ने कहा।कि संघ निरंतर हिन्दू समाज को संगठित,शसक्त और समर्थ बनाने के कार्य में जुटा हुआ है,और इसी शताब्दी वर्ष के अवसर पर समस्त हिन्दू समाज की ओर से यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सम्मेलन का उदेस्य हिन्दू समाज में जागरण लाना और नई चेतना का संचार करना है।उन्होंने कहा कि जात पात की करो बिदाई, हिन्दू हिन्दू भाई भाई। इस मौके पर संध्या भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मौके पर संयोजक गोकुल ठाकुर, संतोष यादव, संजय कुमार के अलावे दर्जनों कि संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *