झरिया। झरिया में वयाप्त बिजली, पानी के समस्याओं को लेकर शनिवार को पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के देवर सह जमसं के महामंत्री अभिषेक सिंह उर्फ गुडू सिंह ने व्यवसायी संघ के सदस्यों के साथ झरिया बिहारी लाल चौधरी के दुकान पर बैठक की। इस दौरान अभिषेक सिंह ने झरिया में समस्याओं के सबंध में जानकारी ली। जिस पर व्यवसायी ने बताया कि झरिया में करीब 15 -18 घंटे तक बिजली नहीं रहने से इस भीषण गर्मी में लोगो का जीना कठिन हो गया है। वही घर के अंदर महिलाओं व बच्चों को पढ़ाई बाधित हो रहा रहा। जिसको लेकर हम सभी अपने स्तर से काफी प्रयास किया लेकिन अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों का कुंभ कर्णी निद्रा नहीं टुटी। हर बार हम सभी को आशवासन का घुंट पीलाया जाता रहा। जिससे हम से परेशान हो गये है। अब तो स्थिति वॆसा होते जा रहा है कि झरिया से व्यवसाय समेट कर दुसरे जगह चले जाये। इस दौरान संघ ले सदस्यों ने कहा कि अब आप पर ही भरोसा है कि निदान हो सकेगा। जिस पर अभिषेक सिंह ने कहाकि जल्द ही अधिकारियों से मिलकर झरिया में हो रहे समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि झरिया के एक एक व्यक्ति हमारे परिवार का सदस्य है। उनकी समस्याओं में हम साथ खडे होकर समाधान करने को लेकर हम हर समय तैयार है। जरुरत पडी तो झरिया के लोगों का समस्या समाधान को लेकर उग्र आंदोलन किया जायेगा। उन्होंने कहाकि पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह जिस उदेश्य से उजडे झरिया को खुशहाल बनाने को लेकर अथक प्रयास किया गया था। उसको आज एक सोची समझी साजिश के तहत बर्बाद करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसका हम हर समय विरोध ले साथ झरिया वासियो को सुविधा पहुचाना उदेश्य है। मौके पर उपेन्द्र गुप्ता, शिव चरण शर्मा, हेमंत ड्रोलिया,अनूप साव, मधुसूदन अग्रवाल, राजेश वर्णवाल, अनिल जॆन, प्रितम रवानी, मृणाल कांत सिंह, रवि रवानी, रवि वर्मा, अमर नाथ प्रसाद, राजू महतो, योगी केसरी आदि थे।
