पुरानी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में दो गिरफ्तार।
बरोरा में गोलीबारी–दो गिरफ्तार एक देशी पिस्तौल और एक कट्टा चार जिन्दा कारतूस तीन खोखा बरामद
बाकियों की तलाश जारी………..
धनबाद । बरोरा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को घटना के महज कुछ की घण्टों मे गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे बरोरा निवासी रविन्द्र चौहान पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया था। चार बाइक पर सवार करीब आठ हमलावरों ने माथाबांध ग्राउंड के समीप बरोरा-डुमरा मुख्य मार्ग पर पहुंचकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी। इस घटना में रविन्द्र चौहान घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद पीड़ित ने बरोरा थाना में गौरव चौहान, अनीश चौहान, पवन यादव, विशाल चौहान, नीरज उर्फ मोटका समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
रविवार को ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकुब ने प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त विशाल चौहान और अनीश चौहान को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है।वहीं विशाल और अनीश चौहान का पुर्व से भी अपराधीक इतिहास रहा है बरोरा थाना में ही मामले भी दर्ज है । फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मामले की जांच जारी है।
