धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार धनबाद, जिला धावा दल द्वारा श्रम अधीक्षक पंकज कुमार के नेतृत्व में झरिया थाना अंतर्गत चंदन काइट्स ,फल पट्टी, झरिया की दुकान से चार बाल श्रमिकों का रेस्क्यू किया गया।

चारों बाल श्रमिकों को नियोजक द्वारा बहुत ही कम मजदूरी में काम कराया जा रहा था । ये चारों बाल श्रमिक में झरिया के रहने वाले है । ज्ञातव्य है कि उपायुक्त कार्यालय के जनता दरबार मे भी इस प्रतिष्ठान के विरुद्ध पूर्व में भी आदित्य राज उर्फ सुमित उम्र करीब 13 वर्ष को बहला फुसला कर अपने प्रतिष्ठान में कार्य करवाना एवं कार्य के दौरान उसका दुर्घटना से संबंधित मामला संज्ञान में है ।

श्रम अधीक्षक पंकज कुमार ने कहा कि हम सभी को धनबाद जिला से बाल श्रम मुक्त जिला बनाने के लिए शपथ लेने कि आवश्यकता है, आज चार बाल श्रमिकों को विमुक्त किया गया है। नियोक्ता पर बाल श्रम निषेध अधिनियन एवं अन्य धाराओं के साथ मामला दर्ज किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अगर किसी होटल, गैराज, प्रतिष्ठान, ढाबों पर बालश्रमिक नियोजित पाए जाते हैं तो संबंधित प्रतिष्ठान के नियोजक पर बालश्रम से संबंधित सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। साथ ही साथ बीस हजार रुपए से लेकर पचास हजार रुपए दंड वसूला जा सकता है और छः माह से लेकर दो वर्ष तक सजा या दोनों हो सकती है।

धावा दल के सदस्यों ने कहा कि धनबाद जिला को बाल श्रम मुक्त जिला बनाने के लिए हमारा विभाग सघन कार्य कार्य कर रही है पुरे जुन माह बाल श्रम विमुक्त अभियान चलाया जाएगा।

उक्त अवसर पर धावा दल में , श्रम अधीक्षक पंकज कुमार धनबाद,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रोहित कुमार तिवारी , झरिया ,झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के जिला समन्वयक सीता कुमारी, ,श्रम विभाग के लेखा सहायक प्रत्युष कुमार, अमन कुमार बाल संरक्षण पदाधिकारी ईकाई से , संतोष कुमार दुबे,दीनानाथ पांडेय आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *