अभिषेक मिश्रा
झरिया । सुदामडीह थाना क्षेत्र के मेन कालोनी के कंगना ज्वेलरी की दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान के छत का एल्बेस्टर शीट तोड़ कर दुकान में घुसे और हजारों रुपए के कीमती सामान चोरी कर चलते बने।
चोरी की घटना की सूचना दुकान संचालक वासुदेव वर्मा ने सुदामडीह थाने में दे दी है। पुलिस चोरी की घटना के मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
दुकान संचालक लोको बाजार निवासी वासुदेव वर्मा ने बताया कि दुकान के गल्ले में रखा हुआ 10 चांदी का सिक्का, तीन सौ ग्राम चांदी का पुराना पायल, पाँच जोड़ी चांदी का नया पायल,10 सोने का बेसर, पांच किलो का पीतल का ड्रम, एवं 10 हजार रुपये तिजोरी में रखा हुआ था। जिसका चोरों ने चोरी कर ली है।जिसकी लिखित शिकायत सुदामडीह थाना में दे दी गई है।
