अभिषेक मिश्रा

चासनाला । गुरुवार की सुबह पूनम डेकोरेटर संचालक गुड्डू महतो का शव उनके घर मे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । मामले को लेकर बताया जाता है कि अनुसार सुदामडीह थाना अंतर्गत भौरा गौरखुटी निवासी पूनम डेकोरेटर के संचालक लगभग 40 वर्षीय संजय कुमार महतो उर्फ गुड्डू महतो ने बुधवार की देर रात अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया । घरवालों ने सुबह देखा कि गुड्डू रस्सी के सहारे फांसी से लटका है । जिसके बाद अफरा- तफरी मच गई, जिसके बाद घर वालों ने उसे नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी । मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया, मौत की खबर सुनकर काफी संख्या में लोग उनके घर पहुंच गए, गुड्डू के पिता कला चंद महतो ने बताया कि उनके चार पुत्र और दो पुत्री है सबसे छोटा पुत्र गुड्डू ही था जो डेकोरेटर का काम करता था, उसका कई जगह काम चल रहा था । रात में वह घर आया और सब कुछ ठीक-ठाक था । फांसी लगाने का कारण का कुछ पता नहीं चल सका है । गुड्डू की पत्नी रीना महतो 10 वर्षीय पुत्र मोहित महतो, पुत्री प्रियंका महतो का रो- रो कर बुरा हाल है, गुड्डू सामाजिक व मिलनसार लड़का था । घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है । सुदामडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *