झरिया । कोयलांचल का दिल कहे जाने वाला झरिया शहर जो वर्षों से पानी और बिजली की संकट झेल रहा है । झरियावासी वर्षों से इस बुनियादी सुविधाओं से अपने आप को काफी दूर और ठगा हुआ महसूस करते हैं । यह समस्या एक दिन की नहीं है बल्कि लगभग रोजाना की हो गई है । 24 घंटे में मात्र 3 से 4 घंटे बिजली का मिलना और पानी एक दिन में एक टाइम भी नहीं चलना यह लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है ।जिससे नजदीकी भविष्य में छुटकारा का कोई रास्ता भी नहीं दिख रहा है । लोग पानी की समस्या ऐसी की बड़े हो बच्चे हो या महिलाएं सुबह होते ही अपना सारा काम छोड़कर पानी की तलाश में आसपास के कुएं की ओर रुख मोड़ लेते हैं । इस भीषण गर्मी में बच्चे भी आपको पानी भरते नजर आएंगे, लेकिन झरियावासियों का मानना है कि इन समस्याओं से लगता है की जनप्रतिनिधियों का कोई वास्ता नहीं है ।
