निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जिला कमिटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में हुई, उनके साथ जिला महासचिव राजद अशोक चौधरी, महिला जिला अध्यक्ष अर्चना कुमारी,जिला अध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ राम प्रसाद सिंह शामिल थे। जिसमें जिले की कानून-व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से जिले में विधि-व्यवस्था को और अधिक सख्ती से लागू करने तथा आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से ठोस कार्रवाई करने का आग्रह किया गया।

राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस प्रशासन जिले में कानून का सख्ती से पालन कराएगा और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाएगा। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों ने भी अपने-अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा। वहीं, एसपी शंभु कुमार सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *