झरिया । झरिया में लचर बिजली व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल जिला सचिव महेश शर्मा के नेतृत्त्व में बिजली विभाग पहुंचे जे ई के गैर मौजूदगी में बड़ा बाबू को गुलाब का फुल देकर अपना विरोध प्रकट किया और बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अपिल किया। महेश शर्मा ने कहा आज हमने गुलाब का फुल देकर सम्मामपूर्वक विरोध किया अगर बिजली व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो हमलोग उग्र एवं चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
मौक़े पर कुंदन मोदक, भीम निशाद, कृष्णा पटेल, दीपक, शर्मा आदि उपस्थित थे।
