झरिया । झरिया शहर में अनियमित विद्युत आपूर्ती से बेहाल सब्जी पट्टी के कई व्यवसाई संगठनों ने सोमवार अर्द्य नग्न होकर विद्युत विभाग के विरोध में प्रदर्शन किया। कहा की इस भयानक गर्मी में विभाग मात्र 8 से 10 घंटे बमुश्किल बिजली आपूर्ती कर रही है, जिससे जनता का सब्र टूट गया है। बाजार का व्यवसाय बाधित हो रहा है, स्कूली छात्र परेशान हैं इसपर विभाग कुंभ करनी नीद ले रही है। व्यापारी उपेन्द्र गुप्ता शिव चरण, श्रीकांत अंबष्ट ने कहा कि झरिया में सभी आर एमयू स्वीच काफी दिनों से खराब होने से छोटा फॉल्ट होने पर भी पूरे झरिया का आपूर्ती जामाडोबा फीडर से बंद कर दी जा रही है। इस संदर्भ में विभाग को कई बार ध्यान दिलाने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई, अधिकारी सिर्फ स्मार्ट मीटर लगाने पर ही ध्यान दे रहे है। व्यवस्था स्मार्ट करने पर नहीं अगर यूंही आपूर्ती की जाती रही तो व्यवसाई वर्ग चुप नहीं रहेगा आंदोलन तेज होगी,कार्यक्रम में उपेन्द्र गुप्ता, शिव चरण शर्मा, श्रीकांत अंबष्ट, अमित साहू,दीपू, नवीन केशरी, राजेश श्रीवास्तव, बिमल साव, राजेश अग्रवाल, गुड्डू गुप्ता, संजय साव, परवीन केशरी आदि थे।
