अभिषेक मिश्रा
झरिया । झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग स्थित चासनाला के के गेट शिव मंदिर के निकट सड़क की स्थिति इतना भयानक हो चुका है कि कभी भी बड़ी घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। बताया जाता है कि कुछ माह पूर्व सड़क के किनारे संवेदक के द्वारा नाला का काम कराया गया था।इस दौरान सड़क काट कर नाला का निर्माण कार्य कराया गया था।लेकिन भराई के नाम पर महज खाना पूर्ति की गई थी।अब भारी वाहनों के 24घंटा आने जाने से बना नाला के दोनों साइड अत्यंत खतरनाक गड्ढा बन चुका है।जिस कारण दोनों ओर से आने जाने वाले वाहन एक तरफा भागकर निकलना चाहते है।जिसके कारण छोटे वाहन,बाइक सवार अनियंत्रण हो गिर जाते है ।जिस कारण भयानक प्रदूषण भी फैलता है कई घटनाएं घट चुकी है।जब की इसी सड़क मार्ग से बड़े बड़े अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों का आना जाना लगा रहता है। यहां के स्थानीय लोग आस लगाए बैठे है कि कब इस अधूरा कार्य का निर्माण कार्य पूरा होगा।
