झरिया । झरिया के ऐतिहासिक ब्राह्मण भवन, पोद्दार पाड़ा में भगवान विष्णु के छठे अवतार, भगवान परशुराम की जयंती धार्मिक श्रद्धा और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर धूमधाम से मनाई गई।यह ब्राह्मण भवन झारखंड राज्य में भगवान परशुराम के एकमात्र मंदिर होने का गौरव प्राप्त किए हुए है, जहाँ भगवान परशुराम की मनोहारी प्रतिमा स्थापित है। इस पावन दिन, मंदिर परिसर को फूलों और रंगोली से आकर्षक ढंग से सजाया गया था, वातावरण भक्तिमय गीतों और मंत्रोच्चार से गूंज रहा था।

भगवान परशुराम की जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन मारवाड़ी ब्राह्मण भवन मै किया गया, जिसमें महेश शर्मा और सौरव शर्मा अपने परिवार सहित मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ, भगवान परशुराम का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। पूजा के पश्चात, प्रसाद वितरण किया गया।

संध्या समय में, भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने भगवान परशुराम के गुणगान गाए और उनकी महिमा का बखान किया।

ब्राह्मण धर्मशाला के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, सचिव जगदीश शर्मा, सह-सचिव दिनेश शर्मा, अनिल पांडेय, आनंद शर्मा, जॉनी शर्मा, दीपक शर्मा, , हरीश जोशी, विष्णु त्रिपाठी, शिव चरण शर्मा ,प्रदीप शर्मा,बलदेव पांडे,संजय शर्मा,राजकुमार अग्रवाल,राजीव शर्मा सहित विप्र समाज के अन्य गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। सभी ने मिलकर भगवान परशुराम के आदर्शों और शिक्षाओं का अनुसरण करने का संकल्प लिया।

परशुराम जयंती पर इस आयोजन ने सामाजिक सद्भाव और एकता का संदेश दिया। भगवान परशुराम की जयंती का यह उत्सव सभी के लिए एक यादगार अनुभव रहा। इस प्रकार झरिया के ब्राह्मण भवन में भगवान परशुराम की जन्म उत्सव धार्मिक उत्साह और भक्ति के साथ संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *