अभिषेक मिश्रा
चासनाला । जोरापोखर थाना क्षेत्र के लोदना मोड़ में शुक्रवार की शाम को असंतुलित एक कार चालक ने दो सब्जी विक्रेताओ को धक्का मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घटना में घायल सब्जी विक्रेता भोला बरनवाल को एसएनएमएमसीएच धनबाद में तथा नंदकिशोर साव को झरिया के एक अस्पताल में स्थानीय लोगों ने तत्काल भर्ती कराया है,जहां भोला की हालत नाजुक बताई जाती है । घटना के बाद लोगों ने कार में सवार अजय एवं राहुल नामक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। कार में सवार दोनों व्यक्ति बीसीसीएल कर्मी है जो लोदना क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यरत है।
लोगो ने सब्जी विक्रेताओं का समुचित इलाज तथा घर परिवार चलाने को पर्याप्त मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर लोगो को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देकर दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है। बताते है कि भागा पांच नंबर निवासी भोला वर्णवाल एवं सुराटांड़ निवासी नंदकिशोर साव रोजाना की तरह लोदना मोड़ में आज भी ठेला पर सब्जी बिक्री कर रहा था। इस दौरान शराब के नशे में धुत जे एच 10 सीपी 1992 नंबर की स्विफ्ट कार पर सवार अजय और राहुल ने विपरीत दिशा में जाकर दोनों सब्जी विक्रेताओं को जोरदार टक्कर मारा जिसमें दोनों सब्जी विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
