अभिषेक मिश्रा
चासनाला । बीसीसीएल के ई जे एरिया अंतर्गत एएसपी कोलियरी सुदामडीह फायर पैच 2 आउट सोसिंग के प्रभावित थाना बस्ती के ग्रमीणों ने पुनर्वास की माँग को लेकर शुक्रवार को बीसीकेयू के बैनर तले 5 नम्बर न्यू रेलवे साइडिंग सुदामडीह का 3 घँटे तक परिवहन कार्य ठप कर दिया । और प्रबंधन के विरुद्ध प्रदर्शन व नारेबाजी की तथा धरना पर बैठ गए।
इस दौरान प्रबंधन द्वारा कम्पनी के आर एंड आर पॉलिसी के तहत जल्द विस्थापन करने का लिखित आश्वासन देने के बाद जाम हटा लिया गया। आंदोलन का नेतृत्व यूनियन के सुदामडीह संयुक्त सचिव गौतम रवानी कर रहे थे। इस दौरान गौतम रवानी ने कहा कि आउट सोसिंग के जद में थाना बस्ती के लोगों के घरों में ब्लास्टिंग के कारण दरारें पड़ रही है और भय के माहौल में लोग यहाँ रहने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि आउट सोसिंग के कारण कुँए चापानल सुख चुके हैं। यहाँ पानी की समस्या उतपन्न हो चुकी है। प्रबंधन द्वारा काफी दिनों पूर्व थाना बस्ती के लोगों को पुनर्वास कराने के लिए गाँव में सर्वे कर नापी किया गया। जिसमें 49 घरों को चिन्हित भी किया गया था। परन्तु विस्थापन करने के सवाल पर प्रबंधन चुपी साध लिया है। जिस कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण हिंदी डिनोबली स्कूल के पीछे पुनर्वास करने की माँग कर रहे है। जहाँ ग्रमीणों को जमीन देकर पुनर्वास किया जाय। इधर ग्रामीणों द्वारा रेलवे साइडिंग का परिवहन कार्य ठप करने पर ई जे एरिया जीएम टी पासवान व एजेंट एस के सिन्हा पहुँचे। और ग्रामीणों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि पूर्व में थाना बस्ती के ग्रामीणों का सर्वे कर चिन्हित किया गया 49 घरों का रिपोर्ट तत्काल बीसीसीएल के मुख्यालय को भेजा जा रहा है। फिलहाल ग्रामीणों को जल समस्या के लिए पानी का टैंकर भेजा जाएगा। तथा कम्पनी के आर एंड आर पॉलिसी की जागरूकता के लिए अप्रैल माह के अंत में जागरूकता शिविर लगाया जाएगा। जिसमें प्रशासन व अधिकारी गण उपस्थित रहेंगे। इस दौरान वार्ड संख्या 51 के पार्षद बिरेन्द्र कुमार एवं ग्रामीणों के साथ एजेंट एस के सिन्हा थाना बस्ती पहुँचे। और घरों में पड़े दरार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने होने वाले ब्लास्टिंग को भाईब्रो मीटर से जाँच कराया। जिसमें सामान्य रूप से ब्लास्टिंग पाया गया।
मौके पर विरोध प्रदर्शन करने वालों में वार्ड 51 के पार्षद बिरेन्द्र कुमार, गौतम रवानी, संजय सिंह, प्रेम तिवारी, दिलीप कुमार, उत्तम रवानी, अतुल रवानी, मानिक रवानी, समला देवी, सावित्री देवी, बादली देवी, यशोदा देवी, आशा देवी, बालिका देवी, काजल देवी, सुभद्रा देवी, ललिता देवी आदि मौजूद थे।
